Showing posts with label सीरियल्स. Show all posts
Showing posts with label सीरियल्स. Show all posts
Monday, November 22, 2010

आजकल सीरियल के शीर्षक जिस ओर संकेत करते हैं उसके कथानक और समग्र प्रभाव बिलकुल अलग और आमतौर पर नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने वाले होते हैं. मैं खासतौर पर कलर्स पर प्रसारित हो रहे दो सीरियलों का उल्लेख करना चाहूँगी.

प्रथम, 'न आना इस देश लाडो', जिसमें पूरे सीरियल में स्त्रियों पर अत्याचार ही दिखाया गया है और अत्याचार करने वाले की हर स्थान, हर घटनाविशेष में सफल दिखाया गया है. इसका समग्र प्रभाव नकारात्मक ही है. संघर्षरत सर्वदा आशंकाओं और परेशानियों से घिरा हुआ है.

image

द्वितीय, बालिका वधू भी कमोबेश उसी तरह के प्रभाव से युक्त है. आनन्दी/गहना का बालिका बधू बनना, आनन्दी का आगे पढ़ाई न कर पाना, जगदीश का रैंगिंग के बाद पलायन आखिर किस ओर संकेत दे रहे हैं. क्या ये नकारात्मकता को जन्म नहीं दे रहे?

सीरियल निर्माताओं का टी आर पी मोह नकारा नहीं जा सकता. पर इस कारण सीरियल में नकारात्मकता परोसना उचित नहीं है. समग्र प्रभाव का भी ध्यान रखना आवश्यक है.

image

हमारीवाणी

www.hamarivani.com

इंडली

About Me

My Photo
Razia
गृहस्थ गृहिणी
View my complete profile

Followers

Encuesta

रफ़्तार
www.blogvani.com
चिट्ठाजगत